पिपरिया: हार्वेस्टर संचालकों की बैठक में सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
पिपरिया। फसल कटाई के दौरान सुरक्षा मानकों के पालन और नरवाई प्रबंधन को लेकर रविवार शाम 5 बजे अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आकिप खान ने पिपरिया एवं आसपास क्षेत्र के हार्वेस्टर संचालकों की बैठक ली। बैठक में हार्वेस्टर में आवश्यक सुरक्षा उपकरण लगाने तथा सावधानीपूर्वक फसल कटाई करने के निर्देश दिए गए।