पुरैनी: पुरैनी थाना परिसर में शनिवार को लगा जनता दरबार, अंचलाधिकारी ने जमीन संबंधी मामलों की सुनवाई की
विभागीय निर्देश के आलोक में शनिवार को आयोजित जनता दरबार के दौरान थाना अध्यक्ष राघव शरण की उपस्थिति में अंचल अधिकारी हरिनाथ राम ने अंचल क्षेत्र से आए हुए दो मामले की सुनवाई की और मौके पर ही दोनों मामलों का निष्पादन कर दिया। शेष मामलों की सुनवाई के लिए अगले जनता दरबार की तारीख दी गई है। मौके पर आंचल कर्मचारी, पुलिसकर्मी और फरियादी मौजूद रहे।