पुरैनी: पुरैनी थाना पुलिस ने औराय पंचायत में एक आरोपी के घर पर कुर्की-जप्ती की, कई सामान ले गए
विभागीय निर्देश के आलोक में पुरैनी थाना की पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में एक आरोपी के घर बुधवार को कुर्की जप्ती की कार्रवाई की गई। उक्त कार्रवाई औराय पंचायत के मरुआही गांव में की गई। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने घर की किबाड, खिड़की, चौकी, पलंग सहित कई अन्य सारे सामान लेकर गए। परिजनों को निर्देश दिया गया कि जल्द से जल्द आरोपी को सरेंडर करने को कहे।