पुरैनी: पुरैनी थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने किसान को 256 केले के घैर काटकर बर्बाद कर किया मजबूर
पुरैनी थाना क्षेत्र के नरकटिया टोला निवासी सीताराम सिंह लगभग 1 एकड़ जमीन लीज पर लेकर केले की खेती करता था। अज्ञात बदमाशों ने उनके पूरे केले की खेती को बर्बाद कर दिया। घटना से किसान व उनका पूरा परिवार पूरी तरह से मर्माहत है। घटना आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई। मुखिया विनोद कांबली निषाद, सरपंच उमेश साहनी भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।