लखीसराय: अमहरा थाना पुलिस ने विभिन्न जगहों से 5 NBW वारंटी को किया गिरफ्तार, पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा
अमहरा थाना के पुलिस ने 5 NBW वारंटी को गिरफ्तार कर रविवार अपराह्न 3:20 बजे उसे पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा है. पुलिस के मुताबिक बिकन गांव से धानो राम के पुत्र संजय राम तथा भीम राम के पुत्र पारो राम को, कालभैरो गांव से चरितर मांझी के दो पुत्र रंजीत मांझी व घना मांझी को तथा रामनगर गांव से अदालत मंडल के पुत्र NBW वारंटी कारु मंडल को गिरफ्तार किया गया.