खिजरसराय: गया इंजीनियरिंग कॉलेज में 6 दिवसीय वेब डेवलपमेंट वर्कशॉप का किया गया आयोजन
गया इंजीनियरिंग कॉलेज में छह दिवसीय वेब डेवलपमेंट वर्कशाप कार्यक्रम का आयोजन इन्फोकोर्ड टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड तेलंगाना के द्वारा किया गया। यह कार्यक्रम स्टार्ट अप सेल और ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल के द्वारा आयोजित कराया जा रहा है।इस कार्यक्रम में इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र - छात्राओं द्वारा उत्साहपूर्वक भाग लिया गया।