खिजरसराय: खिजरसराय में उपप्रमुख की गई कुर्सी
खिजरसराय उप प्रमुख मोनिका भारती के विरुद्ध लाए गए अविश्वास प्रस्ताव में उनकी कुर्सी चली गई। प्रखंड प्रमुख उर्मिला देवी की अध्यक्षता में बुधवार को बैठक आयोजित कर अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की गई। जिसमें उप प्रमुख अपनी कुर्सी बचाने में असफल रही। 22 सदस्यों में से प्रमुख सहित 12 सदस्य सदन में पहुंचे और सभी ने उप प्रमुख को हटाने के पक्ष में मतदान किया।