सोनुआ: गोविंदपुर पंचायत भवन में विधायक ने ज्ञान केंद्र का उद्घाटन किया, कंप्यूटर शिक्षा और प्रतियोगी पुस्तकों से सजेगा केंद्र
सोनुआ में मनुष्य का पुस्तकों से श्रेष्ठ कोई मित्र नहीं हो सकता. जिसने पुस्तकालय की शांति में समय निवेश किया है, उसे जीवन में सफलता निश्चित रूप से मिलती है. उक्त बातें मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जगत माझी ने सोमवार को गोविंदपुर पंचायत भवन में ज्ञान केंद्र के विधिवत उद्घाटन के अवसर पर कहीं। विधायक ने फीता काटकर केंद्र का शुभारंभ किया और विश्वास जताया क