मंझनपुर: मंझनपुर में मरीज को गोद मे लेजाने की वीडियो वायरल पर CMS ने बताया कि तत्काल प्रभाव से 2 वॉर्डबॉय,1 चौकीदार को हटाया गया
मंझनपुर स्थित जिला अस्पताल की एक वीडियो वायरल हुई थी।वीडियो में बताया गया था कि अस्पताल से स्ट्रेचर नहीं मिला तो एक मरीज के तीमारदार उसे गोद में लेकर जा रहे हैं।सीएमएस ने आज आवगत कराया कि ड्यूटी पर लगे दो वॉर्डबॉय और एक चौकीदार को तत्काल प्रभाव से ड्यूटी से हटा दिया गया है।सीएमएस ने कहा कि इमरजेंसी यूनिट में 18 स्ट्रेचर और 8 व्हीलचेयर मौजूद हैं।