अपर जिलाधिकारी द्वारा उदयन सभागार में अभियोजन सम्बन्धी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में संयुक्त निदेशक, अभियोजन ने अप्रैल-मई माह के कार्यवृत्त प्रस्तुत किये, जिसमें यह पाया गया कि सत्र-न्यायालय में निस्तारित मुकदमों में सजा का प्रतिशत कम है तथा अधिकांश जमानत स्वीकृत हुई है।