मंझनपुर: बिना लाइसेंस के अंग्रेजी शराब बेचने वाले शख्स को पुलिस ने गोराजू गांव से 30 कैन बियर के साथ किया है गिरफ्तार
पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के गोराजू गांव से पुलिस ने छापेमारी करते हुए एक शख्स को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार किया गया शख्स का नाम राजू सरोज है।राजू सरोज एक आपराधिक छवि का व्यक्ति है जिस पर पांच मुकदमे संबंधित थाने में दर्ज हैं। बिना लाइसेंस के अंग्रेजी शराब बेच रहा था पुलिस ने इसके पास से 30 कैन बियर बरामद किया है, आबकारी की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।