मंझनपुर: अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना मो0पुर पइंसा का किया गया वार्षिक निरीक्षण तथा शस्त्रागार में शस्त्रों को किया गया चेक
एएसपी द्वारा थाना मो0पुर पइंसा का वार्षिक निरीक्षण किया गया। गार्द द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक को सलामी दी गयी। थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, अपराध रजिस्टर, मालखाना, स्ट्रांग रूम, अन्य रजिस्टरों व अभिलेखों को चेक किया गया एवं उनको अध्यावधिक रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। विवेचकों को लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया है।