मंझनपुर: खोजवापुर में MP पुलिस के रिटायर्ड दरोगा के घर चोरी, कीमती जेवर व DBBL बंदूक समेत 2 लाख का सामान उठा ले गए बदमाश
मंझनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मध्य प्रदेश पुलिस के रिटायर्ड दरोगा के घर अज्ञात बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। बदमाश दीवार बांधकर घर के अंदर घुसे। पीड़ित दरोगा के मुताबिक वह घर में सो रहे थे तभी बदमाश बिस्तर से चाभी लेकर अलमारी व बॉक्स खोलकर डीबीएल बंदूक समेत कीमती जेवर उठा ले गए। सुबह उठने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई।