कहरा: बैजनाथपुर ओपी थाना पुलिस ने हथियार के साथ दो अपराधियों को किया गिरफ्तार
बैजनाथपुर ओपी थाना पुलिस ने परियारपुर रेलवे ढाला के पास से 2 अपराधियों को 1 देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों को कोविड जांच के लिए सदर अस्पताल सहरसा लाया गया है, जहां दोनों अपराधियों की कोविड जांच हो जाने के बाद न्यायिक हिरासत में मंडल कारा जेल भेज दिया जाएगा। दोनों अपराधियों का नाम सिंटू कुमार व अनुज कुमार है, जो की मधेपुरा जिले के महुआ गांव के रहने वाले हैं।