बक्सर: फसल अवशेष जलाने से मिट्टी और मानव स्वास्थ्य पर पड़ता है प्रतिकूल प्रभाव: आत्मा परियोजना उपनिदेशक बेबी कुमारी
Buxar, Buxar | Nov 14, 2024 नगर के बक्सर सदर प्रखंड परिसर स्थित बुधवार को अपराह्न 2:30 बजे के करीब प्रखंड स्थित ई- किसान भवन के परिसर में रबी महाअभियान सह महोत्सव का आयोजन किया गया. रबी महाभियान सह महोत्सव का आयोजन आत्मा बक्सर के नेतृत्व में किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया. कार्यक्रम में किसानों को कृषि के क्षेत्र में नई तकनीक के बारे में जानकारी दी गई.