बक्सर: डीएम ने बक्सर के डॉ. भीमराव अम्बेडकर छात्रावास का किया औचक निरीक्षण
Buxar, Buxar | Nov 13, 2024 डीएम अंशुल अग्रवाल ने कोईरपुरवा स्थित डॉ0 भीमराव अम्बेडकर छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। इसकी जानकारी शाम 5 बजे जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सौरव आलोक ने दिया। डीएम अंशुल अग्रवाल के निरीक्षण में पाया गया कि सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बाद भी छात्रावास में रहने वाले बच्चे शैक्षिणक परीक्षाओं में राज्य व जिला में प्रथम तीन स्थान प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं।