बक्सर: पीएम आवास के नाम पर मुखिया पर 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप, पीड़ित ने बक्सर में डीएम को दिया आवेदन, जांच का आदेश
Buxar, Buxar | Nov 13, 2024 जिले के सिमरी में प्रखंड के काजीपुर पंचायत के मुखिया पर महिला लाभुक उषा देवी ने पीएम आवास के लिए 20 हजार रूपए रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। इसको लेकर एक ऑडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें मुखिया द्वारा लाभुक से पैसा ना देने पर योजना का अंतिम किस्त नहीं मिलने की धमकी देते सुना जा सकता हैं। हालांकि मुखिया ने फंसाने का आरोप लगाया है।