बक्सर: डीएम के नेतृत्व में समाहरणालय में जनता दरबार का आयोजन, 40 आवेदनों पर हुई सुनवाई
Buxar, Buxar | Nov 13, 2024 जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा आम जनता दरबार का आयोजन मंगलवार को किया गया. इसको लेकर जिला प्रशासन ने बुधवार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के माध्यम से लगभग 6:00 बजे संध्या में अपडेट जारी किया है. जारी अपडेट के अनुसार आम जनता दरबार में मुलाकात के क्रम में कुल 40 फरियादियों के आवेदनों पर समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में सुनवाई की गई.