शिवपुरी नगर: MPPSC प्रारंभिक परीक्षा में 30% अभ्यर्थी अनुपस्थित, 4 केंद्रों पर 433 परीक्षार्थी नहीं हुए शामिल
MPPSC की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 रविवार को शिवपुरी जिले में शांतिपूर्ण ढंग से हुई। शहर के चार परीक्षा केंद्रों पर दो शिफ्ट में आयोजित इस परीक्षा में कुल पंजीकृत 1470 अभ्यर्थियों में से लगभग 30% परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षार्थियों ने केंद्रों पर की गई व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।