शिवपुरी नगर: ग्वालियर बायपास से चोरी हुई साइकिल वापस दिलाने के बदले लिए गए पैसे, युवक ने कहा- थाने में दर्ज कराऊँगा मामला
ग्वालियर बाईपास पर रहने वाले सोनू कुशवाह पुत्र टेकन सिंह कुशवाह ने जानकारी देते हुए बताया की उसके बेटे की साइकिल घर पर रखी थी। जिसको अज्ञात चोर चुराकर ले गया। जिसके बाद करौंदी के रहने वाले छोटू कुशवाह ने साइकिल देने के एवज में 500 रुपए की मांग की और वह पैसे लेकर साइकिल को उनके पास की दुकान पर रख गया। जिसकी शिकायत उसने थाने में करने की बात कही है।