शिवपुरी नगर: शिवपुरी में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली, संगठन की नब्ज टटोली
शिवपुरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव चंदन सिंह, जौरा विधायक पंकज उपाध्याय आज रविवार की दोपहर 3 बजे शिवपुरी के सर्किट हाउस पहुंचे और उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बारीकी से चर्चा की इतना ही नहीं एक-एक कांग्रेस कार्यकर्ता उनके दुख दर्द को भी बारीकी से जाना। और कहा की कार्यकर्ता ही हमारी नाक, आंख और कान है।