🚨 महराजगंज ब्रेकिंग न्यूज़ | सपा जिलाध्यक्ष से जुड़ा कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरल, राजनीतिक गलियारों में हलचल!
महराजगंज में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष विद्याशंकर यादव से जुड़ा एक कथित शराब पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कई लोग एक साथ बैठे नजर आ रहे हैं, वहीं कथित तौर पर अंग्रेजी शराब की बोतल भी दिखाई दे रही है।
सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों के मुताबिक, वीडियो को निचलौल तहसील क्षेत्र के लहरौली गांव से जोड़कर प्रचारित किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद विपक्षी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सपा जिलाध्यक्ष पर निशाना साधना शुरू कर दिया है।
वहीं, सोशल मीडिया पर सपा जिलाध्यक्ष और पार्टी की छवि को लेकर तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, इस पूरे मामले पर सपा जिलाध्यक्ष विद्याशंकर यादव या पार्टी संगठन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
अब देखना होगा कि वायरल वीडियो को लेकर सपा जिलाध्यक्ष या पार्टी संगठन की ओर से क्या सफाई सामने आती है।
📢 अन्य खबरों और ताजा अपडेट के लिए जुड़े रहें पब्लिक महराजगंज न्यूज़ के साथ।
Public maharajganj
#PublicMaharajganj #Maharajganj #BreakingNews #SP #SamajwadiParty #ViralVideo #Nichlaul #UttarPradeshNews #PoliticalNews #MaharajganjNews