कौंच: कोंच में पंचमुखी हनुमान मंदिर के सामने सड़क पर कहासुनी के बाद दो पक्षों में लात-घूसे चले, वीडियो हुआ वायरल
Konch, Jalaun | Aug 19, 2026 कोंच कोतवाली क्षेत्र में मारकंडेश्वर चौराहा के पास पंचमुखी हनुमान मंदिर के सामने मंगलवार की देर रात करीब 11 बजे दो पक्षों में मारपीट हो गई, कहासुनी के बाद विवाद बढ़ा और दोनों युवकों में सड़क पर लात-घूसे चलने लगे। वहीं मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि पैसों के लेनदेन को लेकर कहासुनी के बाद दो युवकों में मारपीट हुई।