सिहोरा: खितौला तिराहे के पास नाले में मिले शव की हुई शिनाख्त, सीसीटीवी में गिरता दिखा होगा
खितौला तिराहे के पास नाले में मिले युवक के शव की पुलिस ने शिनाख्त कर ली है। मृतक की पहचान कमलेश लारिया उम्र 30 वर्ष निवासी बजरंग नगर करमेता जबलपुर के रूप में हुई है। पुलिस को मृतक की पेंट की जेब में कागज मिला था जिसके आधार पर उसकी पहचान की गई परिजनों की सिहोरा पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया और शव उन्हें सौंप दिया गया।