मनिहारी नगर के सभागार मेंशहरी फुटपाथ विक्रेता समिति की बैठक की गई। बैठक में शहर के फुटपाथ विक्रेताओं के हितों की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए। ई ओ अरविंद पासवान ने शुक्रवार को4 बजे बताया कि सड़क किनारे ठेलापटरी लगाकर जीविकोपार्जन करने वाले दुकानदारों के लिए चिन्हित किए जाएंगे और यातयात व्यवस्था दुरुस्त किया जाएगा।