ग्राम पंचायत बिलहड़ी में साफ-सफाई और कूड़ा निस्तारण के उद्देश्य से लाखों रुपये की लागत से बनाए गए आरआरसी (रिसोर्स रिकवरी सेंटर) ग्रामीणों के अनुसार पूरी तरह बेमकसद साबित हो रहे हैं। आरोप है कि सेंटर में ताला लटकने के बाद भी कागजों में कूड़ा निस्तारण दिखाकर हर माह खर्च निकाला जा रहा है, जबकि जमीनी हकीकत इसके ठीक उलट है। ग्रामीण ज्ञान सिंह, प्रीतम प्रजापति व न