मुरैना में कार्तिक स्नान के दौरान बड़ा हादसा: कुंवारी नदी में डू-बने से तीन बच्चियों की मौ-त, दो सगी बहनें भी शामिल
मुरैना। कैलारस क्षेत्र में गुरुवार सुबह कार्तिक स्नान के दौरान द-र्दनाक हादसा हो गया। गांव के पास कुंवारी नदी में नहाने गईं तीन नाबालिग बच्चियां गहरे पानी में डू.ब गईं। हादसे में तीनों की मौ-त हो गई। मृतकों में दो सगी बहनें भी शामिल हैं। पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर तीनों बच्चियों के श.व नदी से बरामद कर लिए।
सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस, एनडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
तीनों बच्चियों के नदी में डू-बने की सूचना मिलते ही कैलारस थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया और नदी में सर्चिंग अभियान शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद तीनों बच्चियों के श.व नदी से बाहर निकाले गए।
दो सगी बहनों की भी गई जान
कैलारस थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह कुशवाहा के अनुसार हादसे में जान गंवाने वाली बच्चियों की पहचान प्राची पुत्री भरत यादव (12), चंदा पुत्री भरत यादव (10) और निशि पुत्री भरत यादव (12) के रूप में हुई है। प्राची और चंदा सगी बहनें थीं।
तीनों बच्चियों के श.व कैलारस अस्पताल लाए गए हैं, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई जा रही है।
गांव में पसरा मातम
इस द-र्दनाक हादसे के बाद हरलाल का पूरा गांव में शोक का माहौल है। एक साथ तीन मासूम बच्चियों की मौ-त से गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Morena Nagar, Morena | Nov 5, 2026