नगर नौसा: मंगलवार से सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर काम पर लौटे, ओपीडी सेवा सामान्य
नालंदा। जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में मंगलवार से डॉक्टरों के काम पर लौटने के बाद स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य हो गयीं। अस्पतालों में ओपीडी सेवा समेत अन्य चिकित्सा कार्य नियमित रूप से शुरू हो गये। इससे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को राहत मिली।