कलेक्टर ने की ओलावृष्टि से हुई फसल क्षति की वर्चुअल समीक्षा
कटनी कलेक्टर अवि प्रसाद ने बेमौसम बरसात और ओला-वृष्टि से हुई फसलों की क्षति के आकलन और सर्वे कार्य के मद्देनजर आज बुधवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की कलेक्टर श्री प्रसाद ने राजस्व, कृषि और पंचायत तथा उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों और मैदानी अमले को क्षतिग्रस्त फसलों का पूरी प्रामाणिकता और ईमानदारी के साथ सर्वे करने के निर्देश दिए हैं