कलेक्टर नें बहोरीबंद समेत विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का लिया जायजा
जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मंगलवार प्रातः 4 बजे के दरम्यान तेज बौछारों के साथ ओलावृष्टि होनें के कारण दलहनी एवं अन्य फसलों को नुकसान की आशंका को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्री अवि प्रसाद स्वयं राजस्व अमले के साथ जिले के कैलवाराखुर्द, पिपरौंध, केवलारी सहित बहोरीबंद क्षेत्र के पाली, मवई और कुमारी तथा जुझारी गांवों के खेतों मे जाकर जायजा लिया है