कुठला पुलिस ने अपहृत बालिका एवं दो बालकों को किया दस्तयाब
इन दिनों पूरे कटनी जिले में पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन के नेतृत्व में मिशन मुस्कान के लगातार दस्तियाब की कार्यवाही की जा रही है, वहीं बुधवार को कुठला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र में एक अपरहित बालिका एवं दो बालकों को मिशन मुस्कान के तहत तलाश कर दस्तियाब किया गया है साथ ही सुरक्षित दस्तियाब हुए बालकों को परिजनों के सुपुर्द किया गया है।