पठरा ग्राम के समीप NH-43 पर एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा गिरी। घटना में वाहन चालक को गंभीर चोटें आई है। घायल को आनन-फानन में नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़वारा में दाखिल कराया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार जारी है।