स्वास्तिक माइक्रोफाइनेंस कंपनी के बंद हो जाने के बाद कंपनी में काम करने वाले युवक ने बड़वारा थाने में की शिकायत
बुधवार को बड़वारा थाना क्षेत्र के मझगवां ग्राम निवासी सौरभ सोनी बड़वारा थाने पहुंचकर जानकारी देते हुए आरोप लगाया है कि ग्वालियर की ऋण वितरण एवं बीमा करने वाली स्वास्तिक माइक्रोफाइनेंस कंपनी में मैं और मेरे साथी करीब एक माह से काम कर रहे थे लेकिन जब तन्हाई देने की बारी आई तो कंपनी के सभी कर्मचारी लापता हो गए हैं एवं सारे कांटेक्ट नंबर बंद आ रहे है