बड़ौत: बावली की जिला पंचायत सदस्य महिला ने पति पर मारपीट के केस में बयान न बदलने पर बच्चों को जलाने की धमकी का आरोप लगाया
Baraut, Bagpat | Jun 13, 2025 शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे मिली जानकारी के अनुसार बावली निवासी जिला पंचायत सदस्य महिला साक्षी का आरोप है कि उनका पति आए दिन किसी न किसी बात को लेकर मारपीट करता रहता है। पति के विरुद्ध जनपद बागपत व अन्य जनपदों में अपराधिक अधिनियम पंजीकृत है। जिला पंचायत की विकास निधि व विकास कार्यों में से प्राप्त धन राशि का दबाव बनाकर दुप्रयोग कर रहा है।