बड़ौत: बड़ावद में ट्यूबवैल पर नहा रहे 4 दोस्तों में विवाद के बाद चली गोली, 1 युवक गंभीर हालत में दिल्ली रेफर, 2 आरोपी हिरासत में
Baraut, Bagpat | Jun 13, 2025 बिनौली क्षेत्र के बड़ावद गांव में गुरुवार दोपहर को दोस्तो के बीच हुए विवाद में गोली चल गई। सचिन नाम के युवक को कान पर गोली लगी, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। फायरिंग कर अन्य युवक मौके से फरार हो गए। सभी दोस्त ट्यूबवैल पर नहाने के लिए पहुंचे थे। गुरुवार-शुक्रवार की मध्यरात्रि करीब 11:50 बजे बागपत पुलिस के अनुसार बड़ावद में 4 दोस्त ट्यूबवैल पर नहा रहे थे।