बड़ौत: छपरौली में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह की जमीन पर राजस्व विभाग की टीम ने चकरोड को कब्जा मुक्त कराया
Baraut, Bagpat | Jun 12, 2025 कस्बा छपरौली में राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर शिकायत के आधार पर चकरोड की पैमाइश कर कब्जा मुक्त कराया। गुरुवार को नायब तहसीलदार बडौत विजय कुमार ने बताया कि मनोज तिवारी पुत्र अशोक कुमार तिवारी निवासी फूल बाग कॉलोनी ने प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी कि छपरौली कस्बा स्थित चकरोड़ की पैमाइश कर कब्जा मुक्त कराया जाए।