आंवला: आंवला में गौ-तस्करी के दो आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार, पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी घायल, दो पुलिसकर्मी भी हुए घायल
आँवला में पुलिस ने गौ-तस्करी और गौ-वंश वध के दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। शुक्रवार शाम छह बजे बताया कि इस कार्रवाई में बदमाशों की फायरिंग से दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस की जवाबी गोलीबारी में दोनों आरोपियों के पैर में भी गोली लगी है।