#भरतपुर_को_मिली_सौगातें..
भरतपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को बयाना के बिड्यारी में आयोजित समारोह के दौरान भरतपुर संभाग को 993.41 करोड़ रुपये के 249 विकास कार्यों की सौगात दी। इसमें 453 करोड़ रुपये के 65 विकास कार्यों का लोकार्पण और 540 करोड़ रुपये के 184 नवीन कार्यों का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार घोषणाएं करने के साथ ही उन्हें समय पर धरातल पर उतारने का कार्य कर रही है। कार्यक्रम के दौरान भरतपुर में 160 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक ट्रोमा सेन्टर और एमसीएच अस्पताल के शिलान्यास की घोषणा की गई। इसके अलावा बयाना और बृज नगर में आधुनिक स्टेडियम तथा थानाडांग, सूपा एवं महलपुर चूरा में 33 केवी सब-स्टेशनों के निर्माण की महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की गईं। समारोह में जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।