कामां: नंदेरा पंचायत के वास गांव में विकास कार्यों की कमी से ग्रामीण नाराज, वर्तमान सरपंच के प्रति जताई नाराजगी
कामां पंचायत समिति की ग्राम पंचायत नंदेरा के अंतर्गत आने वाले वास गांव में विकास कार्य नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिल रही है। गांव में सड़क और नाली निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चुनावी माहौल के बीच ग्रामीणों में वर्तमान सरपंच के प्रति नाराजगी है। बुधवार शाम 6 बजे सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहे हैं।