तारामंडल में महाकाल ग्रुप ने कराया विशाल भंडारा, देर रात तक उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
गोरखपुर के तारामंडल स्थित सेल टैक्स ऑफिस के पास बिल्ला हेयर सैलून के सामने सावन के आखिरी मंगलवार के अवसर पर महाकाल ग्रुप की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मंगलवार शाम छह बजे शुरू हुआ भंडारा देर रात तक चलता रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं भोजन की विशेष व्यवस्था की गई थी। भंडारे में मुख्य रूप से छोटू शर्मा, प्रभाकर यादव, अखिल मिश्रा, शिवेश पांडेय सहित महाकाल ग्रुप के अन्य सदस्य मौजूद रहे। आयोजकों ने कहा कि बजरंगबली की भक्ति और सेवा भाव से आयोजित यह भंडारा लोगों को आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश देता है।