Public App Logo
Profile Picture

गोरखपुर यूथ

@gorakhpuryouthnews
839Followers
6Following
टिकुलियाडाड़ (बेलघाट): जर्जर सड़क और नालियों से ग्रामीण परेशान,ग्राम पंचायत के प्रधान बोले- विधायक को दिया गया है पत्र
सर्पदंश से किशोरी की मौत पर पीड़ित परिवार से मिले सर्वजन आवाज पार्टी के पदाधिकारी
एक वीडियो ने बेलघाट इलाके में जगाई इंसानियत, युवा समाजसेवी केदारनाथ यादव की पहल से गोधना गांव के निवासी जितेंद्र कुमार गौतम के लिए मदद को बढ़े सैकड़ों हाथ
खजनी की लोकप्रिय, सरल स्वभाव, कर्मठ एवं जनसेवा के लिए सदैव समर्पित ब्लॉक प्रमुख आदरणीया श्रीमती अंशु सिंह जी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएँ। 🌹🎂

जहाँ उम्मीद की किरण धुंधलाने लगे,
वहाँ आपका हौसला लोगों का विश्वास बन जाता है।
जहाँ सेवा को लोग शब्दों तक सीमित रखते हैं,
वहाँ आपका हर कदम जनकल्याण का इतिहास बन जाता है।

ईश्वर आपको ऐसा सम्मान दे कि हर दिन नई पहचान बने,
हर दुआ आपकी कामयाबी का वरदान बने।
मुस्कान सदा आपके चेहरे की पहचान रहे,
और आपका जीवन समाज के लिए प्रेरणा और अभिमान बने।

ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, अपार सुख-समृद्धि और निरंतर सफलता प्रदान करें। आप इसी प्रकार अपने स्नेह, सरलता और जनसेवा के भाव से लोगों के दिलों में स्थान बनाती रहें तथा खजनी क्षेत्र विकास और खुशहाली की नई ऊँचाइयों को छूता रहे।

जन्मदिन के इस शुभ अवसर पर आपको ढेरों शुभकामनाएँ। प्रभु श्रीराम एवं महादेव की कृपा आप पर सदैव बनी रहे। 🌺🙏
35 साल पुरानी जमीन... और लगातार टूटता गया परिवार! बेटे की हत्या के बाद सहम गया सर्राफा कारोबारी, अब दुकान बेचने की तैयारी

सवाल क्या ऐसा हो सकता है?
गोरखपुर के सौर्य गुप्ता को मिली बड़ी जिम्मेदारी:* खाद्य विकास उद्योग व्यापार सुरक्षा उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रभारी बने
खजनी इलाके के रहने वाले युवक ने खुजली दूर करने के लिए अपनाया देशी जुगाड़, मलाशय में फंस गई तेल की शीशी; डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर 30 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला
🙏🙏
कभी-कभी आँखों पर भरोसे का पर्दा पड़ जाता है,
इसलिए हर मुस्कुराता चेहरा अपना सा लगता है।
जब समय सच दिखाता है,
तो शिकायत किसी से नहीं रहती,
बस एक सीख मिलती है।
रिश्ते रहें या न रहें,
लेकिन स्वाभिमान हमेशा साथ रहना चाहिए।

मेरा परिवार ही मेरा पहचान

बेलघाट गोरखपुर
कुरी बाजार में बच्ची को सर्प ने काटा
Video 10
Video 11
Video 12
जमीनी हकीकत बनाम सरकारी दावा
एक ओर प्रशासन का दावा है कि किसानों को निर्धारित मूल्य ₹266.50 प्रति बोरी पर यूरिया उपलब्ध कराया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर कई क्षेत्रों से किसानों द्वारा निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूले जाने और खाद मिलने में दिक्कत की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं।
सवाल यह है कि यदि व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी और सुचारू है, तो किसानों की ये शिकायतें आखिर क्यों हैं? जरूरत है कि दावों से आगे बढ़कर जमीनी स्तर पर निष्पक्ष जांच कराई जाए और जहां भी अनियमितता मिले, वहां तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
सात फेरों के चार महीने बाद इंस्टाग्राम बना विवाद की वजह, पति की मौत के मामले में पत्नी गिरफ्तार; आखिरी पोस्ट ने बयां किया दर्द
यह कहानी है गोरखपुर के पिपराइच क्षेत्र के रहने वाले विवेक गौड़ की। 25 फरवरी 2026 को पूरे रीति-रिवाज और धूमधाम से उनकी शादी अंकिता गौड़ से हुई। परिवार को उम्मीद थी कि दोनों नई जिंदगी की खुशियां साथ मिलकर जीएंगे। लेकिन शादी के कुछ ही समय बाद सोशल मीडिया और इंस्टाग्राम रील दोनों के रिश्ते में विवाद की वजह बनने लगे।
गोला क्षेत्र के प्रधान पुत्र अभिषेक यादव गिरफ्तार, जिम के बाहर अवैध पिस्टल तानकर धमकी
बड़हलगंज कोतवाली के पास गोला तिराहा पर पिस्टल सटाकर जान से मारने की धमकी, दो गुटों में विवाद
गोरखपुर जिला अस्पताल से अगवा हुई मासूम की हत्या, पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा—आरोपी निकला अपना ही सिपाही
गोरखपुर के बेलघाट क्षेत्र में सिकरीगंज–बेलघाट मार्ग पर सोपाई पुल के पास सड़क धंसने और गहरे गड्ढे से लोगों में डर का माहौल है। स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे लाइट और सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है। वहीं PWD के सहायक अभियंता एम.के. चौधरी ने शुक्रवार तक सड़क की मरम्मत का आश्वासन दिया है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=gorakhpur nis:value=Gorakhpur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=belghat nis:value=Belghat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sopaibridge nis:value=SopaiBridge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pwd nis:value=PWD nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=roadsafety nis:value=RoadSafety nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=raindamage nis:value=RainDamage nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=gorakhpurnews nis:value=GorakhpurNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uttarpradesh nis:value=UttarPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=publicissue nis:value=PublicIssue nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=roadrepair nis:value=RoadRepair nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sikriganj nis:value=Sikriganj nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=trendingnews nis:value=TrendingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralnews nis:value=ViralNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=gorakhpuryouthnews nis:value=GorakhpurYouthNews nis:enabled=true nis:link/>
36 लाख के कर्ज ने बना दिया हैवान! फिरौती की साजिश में 10 वर्षीय वैभव की हत्या, बेसमेंट से मिला शव; आरोपी सर्वेश भट्ट गिरफ्तार
सीएचसी बांसगांव में प्रसूता की मौत पर बवाल, कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठे परिजन
10 वर्षीय वैभव की मौत से गुस्से में परिवार, आंसुओं के बीच उठी न्याय की आवाज, हत्या से टूटे परिवार का दर्द, बोले- हमारे बेटे को मिले शहीदों जैसा सम्मान
मासूम वैभव हत्याकांड: आरोपी सर्वेश भट्ट का फोटो आया सामने
घर पर पहुंची बच्चे की डेड बॉडी खजनी के
सभी व्यापारी दुकान बंद करके पीड़ित के घर पहुंचे।
मासूम वैभव हत्याकांड के बाद एक्शन में जिला पंचायत, आरोपी के घर पर बिना नक्शा पास कराए निर्माण का नोटिस जारी

खजनी (गोरखपुर)। खजनी कस्बे में 10 वर्षीय छात्र वैभव नारायण वर्मा की हत्या के मामले के बाद प्रशासनिक कार्रवाई तेज हो गई है। मंगलवार देर शाम जिला पंचायत गोरखपुर की ओर से आरोपी कंप्यूटर टीचर के घर में किए गए निर्माण को लेकर नोटिस जारी किया गया है। जिला पंचायत ने बिना भवन मानचित्र स्वीकृत कराए निर्माण कराने को नियमों का उल्लंघन बताते हुए तीन दिन के अंदर जवाब देने और नियमानुसार विनियमितीकरण कराने का निर्देश दिया है।

जिला पंचायत कार्यालय से जारी नोटिस में ग्राम कलवारी माफी निवासी हरिनारायन पुत्र नन्द गोपाल, वर्तमान पता रूद्रपुर, गाटा संख्या-490, विकास खंड खजनी को संबोधित करते हुए कहा गया है कि जिला पंचायत गोरखपुर से बिना भवन मानचित्र की अनुमति प्राप्त किए निर्माण कराया गया है। यह निर्माण उत्तर प्रदेश क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत अधिनियम, 1961 की धारा-239 के तहत प्रभावी भवन मानचित्र उपविधि का उल्लंघन है।

नोटिस में निर्देश दिया गया है कि तीन दिवस के भीतर कार्यालय जिला पंचायत गोरखपुर में उपस्थित होकर निर्माण का नियमानुसार विनियमितीकरण करा लें। ऐसा नहीं करने पर अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की होगी।

गौरतलब है कि खजनी कस्बे के स्वर्ण कारोबारी लक्ष्मी नारायण वर्मा के 10 वर्षीय पोते वैभव नारायण वर्मा की सोमवार को हत्या कर दी गई थी। चौथी कक्षा का छात्र वैभव स्कूल से लौटने के बाद साइकिल लेकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर पांच टीमें गठित की थीं।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, फॉरेंसिक जांच और डॉग स्क्वायड की मदद से पड़ोस में रहने वाले कंप्यूटर टीचर सर्वेश पाठक पर शक जताया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात कबूल की, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर उसके घर के बेसमेंट से छात्र का शव बरामद किया गया।

मासूम की हत्या के बाद लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोग आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं जिला पंचायत की ओर से भवन निर्माण की जांच और नोटिस जारी होने के बाद अब आगे की कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।