जींद: गौवंश की सुरक्षा की मांग को लेकर गो भक्तों ने गोहाना रोड पर लगाया जाम, पुलिस ने 10 मिनट बाद ही खुलवाया जाम
Jind, Jind | Feb 18, 2024 लघु सचिवालय वाले के बाहर गोहाना रोड पर गौ भक्तों ने जाम लगा दिया। इसकी सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गो भक्तों को समझ कर जाम खुलवा दिया। इसके बाद गोभक्त अपनी मांगों को लेकर लघु सचिवालय के बाहर धरना स्थल पर ही बैठ गए।