हज़ारीबाग: हजारीबाग परिसदन भवन का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण, उपायुक्त ने किया उद्घाटन
हजारीबाग परिसदन भवन के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य के पूर्ण होने पर उपायुक्त नैंसी सहाय ने सोमवार को इसका उद्घाटन किया। कार्यक्रम में कई अधिकारी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने भवन निरीक्षण कर निर्देश दिए और कहा कि भवन की भव्यता जिला की छवि को दर्शाती है। कर्मियों के प्रयास की सराहना की गई।