कलान: सरैया मोड़ से पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, अवैध चाकू बरामद
शाहजहांपुर जनपद के थाना मिर्जापुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर ढाई चौराहे के आगे सरैया मोड़ से एक व्यक्ति मुकेश पुत्र सूरजपाल निवासी सरैया को गिरफ्तार किया।तलाशी लेने पर उसके पास एक अवैध चाकू बरामद हुआ.पुलिस ने आज बताया कि आरोपी पर अभियोग पंजीकृत कर विधि कार्यवाही की गई।