कलान: गांव मनसा नगला की विवाहिता को पति ने मारपीट कर घर से निकला थाने में दी तहरीर
शाहजहांपुर जनपद के थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव मनसा नगला निवासी महिला ममता पत्नी मुनेश ने प्रार्थना पत्र देकर बताया उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है। उसके कोई संतान पैदा नहीं हुई इसलिए पति उसके साथ मारपीट करता है और मारपीट कर उसने घर से निकाल दिया। महिला मायके में रहने पर मजबूर है।महिला ने प्रार्थना पत्र लेकर कानूनी कार्रवाई की मांग कि है।