कलान: कोलाघाट पांटून पुल हुआ जर्जर लोनिवि नहीं करवा रहा मरम्मत,कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
शाहजहांपुर जनपद के मिर्जापुर क्षेत्र में बना कोलाघाट पांटून पुल मरम्मत के अभाव में जर्जर हो गया है। रामगंगा नदी में पानी कम हो जाने से इस पुल के पीपे जगह जगह मिट्टी में धंस गये हैं। जिससे पुल पर कई जगह ढाल बन गये हैं। पैंटून पुल पर बने ढाल से यात्री और पांच टन तक के लोडेड वाहनों को निकालना जान जोखिम में डालने से कम नहीं है।