कलान: कलान तहसील के अधिवक्ता 6 जून तक रहेंगे छुट्टी पर, भीषण गर्मी के चलते लिया निर्णय
शाहजहांपुर जनपद के तहसील कलान में आज दोपहर बाद बार एसोसिएशन की एक आपातकालीन बैठक संघ के अध्यक्ष रामचंद्र शाक्य की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में तहसील कलान के समस्त अधिवक्ता भीषण गर्मी के कारण 4 जून से 6 जून तकन्यायालय में न्यायिक कार्य नहीं करेंगे । उन्होंने न्यायालयों से अनुरोध है कि उक्त अवधि में किसी पक्षकार के विरुद्ध ऐसा कोई आदेश पारित न करे।