राघोगढ़: रुठियाई विद्युत मंडल कार्यालय पहुंचे राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह, बड़े हुए बिजली के बिलों को लेकर अधिकारियों से की बात
Raghogarh, Guna | Jun 25, 2024 राघोगढ़ नगर पालिका के वार्ड 23 रुठियाई में बढ़कर आए बिजली के बिलों से लोग परेशान हैं। मामले के संज्ञान में आने पर राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह 25 जून को रुठियाई विद्युत मंडल कार्यालय पहुंचे। लोगों से बिजली बिलों को लेकर बात की। बढ़कर आए बिजली बिलों को लेकर विद्युत कंपनी रुठियाई के अधिकारियों से चर्चा कर निराकरण का लोगों को आश्वासन दिया।