राघोगढ़: गुना बीना रूठियाई रेलवे स्टेशन सहित यात्री गाड़ियों में 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पिलाई गई पल्स पोलियो की दवा
Raghogarh, Guna | Jun 23, 2024 रेलवे प्रशासन द्वारा 23 जून को पल्स पोलियो अभियान के तहत गुना, बीना, रुठियाई रेलवे स्टेशन और यात्री गाड़ियो में 0 से 5 वर्ष के बच्चो को पोलियो की दवा पिलाई। रेलवे जनसंपर्क अधिकारी ने कहा, रेल मंडल प्रबंधक देवाशीष त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक अजय डोगरा के नेतृत्व में मंडल के स्टेशनो पर बूथ लगा कर एवं यात्री गाड़ियो में बच्चो को पोलियो दवा पिलाई गई।