राघोगढ़: धरनावदा थाना पुलिस ने पिला खेड़ी निवासी ₹30000 के दो इनामी बदमाशों को किया गिरफ्तार
Raghogarh, Guna | Jun 23, 2024 राघोगढ़ तहसील के धरनावदा थाना पुलिस ने बिलाखेड़ी निवासी ₹30000 के दो इनामी बदमाश तेगा पारदी और मिथुन पारदी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा है। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह चौहान ने 23 जून को बताया, मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को पकड़ा है। दोनों आरोपियो पर फतेहगढ़ और धरनावदा थाना के अपराधों में गुना एसपी ने ₹30000 का इनाम घोषित किया था।